
रतलाम। 1 जुलाई ( News SSR ) बाढ़ पीड़ितों और आमजनों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले, युवाओं के चहेते और प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता स्व. भारत भूषण तिवारी जी को आज नगर के युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

परशुराम युवा संघ, रतलाम के तत्वावधान में आज बुधवार शाम 7 बजे शहर सराय स्थित शह़ीद चौक पर एक गरिमापूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. भारत भूषण तिवारी जी के सामाजिक जीवन और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनका असमय चले जाना रतलाम के सामाजिक क्षेत्र और युवा वर्ग के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
शोक सभा में परशुराम युवा संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्य रूप से रमाकांत जी उपाध्याय, बसंत जी पंड्या, शांतिलाल जी शर्मा, राहुल दुबे, जुगल पंड्या, विजय पंड्या,जीतेन्द्र हाडा, नीलेश शर्मा, चित्रांश जोशी कई युवा साथी मौजूद रहे।