
रतलाम 1 जुलाई। ( News SSR ) शेल्टर हाउस हेतु ग्राम धामनोद तहसील जिला रतलाम में सर्वे नंबर 307/1/5 पे की रकबा 0.600 हेक्टेयर भूमि नगर निगम को 5 वर्शाे के लिये उपलब्ध कराये जाने हेतु रतलाम जिला पीपुल फॉर एनिमल्स एसोसिएशन, रतलाम ने अनुबंध संपादित किया संपादित अनुबंध महापौर प्रहलाद पटेल को अध्यक्ष वासुदेव गुरबानी पिता गिरधारी लाल गुरबानी, शेखर कासवा ने प्रदान किया।

शेल्टर हाउस हेतु नगर निगम रतलाम को उक्त वर्णित भूमि बिना किसी प्रतिफल/ किराए के लिए 5 वर्ष के लिए उपयोग/ उपभोग के लिए प्रदान की गई है जिसमें ट्यूबवेल मय सबमर्सिबल बड़े पशुओं के लिए एक शेड 10 कुत्तों के हेतु डॉग कैनल, 5 कमरे, शौचालय एवं स्नान घर, निर्माणाधीन पक्षी घर, पूरी भूमि पर तार फेंसिंग, लोहे का मेंन गेट है। इसके अतिरिक्त किसी पक्के निर्माण की रतलाम नगर निगम को जरूरत हुई तो नगर निगम, संस्था पक्ष क्रमांक (1) के साथ बैठक एवं विचार -विमर्श कर ततपश्चात निर्माण को कर सकेगा।
उक्त भूमि एवं उस पर निर्माण किये भवनों (हॉस्पिटल सह शेल्टर हाउस)का उपयोग/ उपभोग नगर निगम,रतलाम द्वारा केवल आवारा बीमार घायल पशु पक्षियों के इलाज एवं रखरखाव के लिए ही किया जाएगा।
शेल्टर हाउस अस्पताल का संचालन नगर निगम करेगा। शेल्टर- अस्पताल के संचालन में होने वाले सभी प्रकार के व्यय बिजली बिल, साफ सफाई रखरखाव, टैक्स आदि समस्त व्यय नगर निगम ,रतलाम वहन करेगा।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, रतलाम जिला पीपुल फॉर एनिमल्स एसोसिएशन, रतलाम के पदाधिकारी उपस्थित थे।