
जावरा। ( News SSR ) जावरा हुसैन टेकरी शरीफ पर वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले चेहल्लुम कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम रचना शर्मा एवं CSP द्वारा संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में PHE, शासकीय हॉस्पिटल, PWD, नगर पालिका, पुलिस प्रशासन, विद्युत मंडल एवं दुकानदार संघ सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम हुसैन टेकरी के कार्यपालन अधिकारी अब्दुल हकीम एड ने वर्ष 2026 में होने वाले चेहल्लुम कार्यक्रम की संपूर्ण कार्ययोजना एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात कार्यपालन अधिकारी द्वारा एसडीएम रचना शर्मा सहित सभी विभाग प्रमुखों का सम्मान किया गया।
दिए निर्देश
एसडीएम रचना शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चेहल्लुम के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी को अपने-अपने कार्य ईमानदारी एवं जवाबदारी से निभाने के निर्देश दिए।
रखीं मांगे
बैठक में दुकानदार संघ के प्रमुख मुजम्मिल रजा ने एसडीएम के समक्ष दो प्रमुख मांगे रखीं। पहली मांग हुसैन टेकरी पर बढ़ रही भिखारियों की संख्या पर नियंत्रण की थी। दूसरी मांग बंदरों को पकड़वाने की थी, ताकि चेहल्लुम के अवसर पर बंदरों द्वारा विद्युत तारों पर कूदने से कोई अप्रिय घटना न घटे।
कार्यक्रम का संचालन नसीर अहमद मंटू ने किया। अंत में आभार सैयद वसीम बुखारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यपालन अधिकारी द्वारा मुजम्मिल रजा का भी स्वागत किया गया।