
पार्षद पर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पार्षद ने बताया निराधार
रतलाम। ( News SSR )रतलाम जिले के थाना ताल क्षेत्र में जमीन के रास्ते के विवाद को लेकर तहसीलदार और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का मामला सामने आया है पीड़ित ने नगर परिषद के पार्षद और उनके साथियों पर गेट में तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी ताल एसडीएम आलोट एवं नगर परिषद ताल को लिखित शिकायत सौंपी है पीड़ित का आरोप कोर्ट-तहसील के आदेश को किया जा रहा नजरअंदाज
शिकायत में पीड़ित ने बताया कि न्यायालय आलोट ने जमीन के संबंध में उनके पक्ष में आदेश पारित किया है इसके बाद भी नगर परिषद के पार्षद ने नगर परिषद कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके जमीन पर लगे गेट का दरवाजा तोड़ दिया पीड़ित ने आरोप लगाया कि तोड़फोड़ के दौरान उन्हें धमकाया भी गया पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई कर उनके जान-माल की रक्षा की जाए पार्षद का पक्ष आरोप निराधार, पुराने पंचनामा के आधार पर खुलवाया रास्ता
वहीं इस मामले में पार्षद का कहना है कि उन पर लगे सभी आरोप निराधार हैं पार्षद ने बताया कि वह पुराने पंचनामा के आधार पर रास्ता खुलवाने गए थे उस समय उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे पार्षद का कहना है कि पूर्व में भी वहां रास्ता खुला हुआ था जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी थी वह जनता के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा