स्कूली छात्राओं के सामने मनचलो की मस्तियाँ, मनचलों को पड़ी भारी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई।

सैलाना। ( News SSR )नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में छात्राओं के सामने अशोभनीय हरकत करते हुए डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो युवक कमलेश वह अजय पर सैलाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।

रविवार को पुलिस ने दोनों युवकों को थाने बुलाने के बाद जिस स्थान पर वीडियो बनाया गया था,वहीं पर जुलूस निकालते हुए युवकों से सार्वजनिक रूप से कान पकड़वाकर माफी मंगवाई गई तथा भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ रही अशोभनीय गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए नियमित पुलिस गश्त, बस स्टैंड क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने की मांग की।जानकारी में थाना प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय हरकत करने वालों पर पुलिस की लगातार निगरानी है। यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने किया जिला दिव्यांग छात्रावास पिपलौदा का आकस्मिक अवलोकन

माँ भादवा के दरबार की महिमा के अनुरूप हो व्यवस्थाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *