ढोढर-सुजापुर में बालिका छात्रावास बनेगा, 5 साल में शिक्षा के लिए 80 करोड़ से अधिक स्वीकृत

जावरा। 22 जुलाई ।( News SSR )मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा अब जल्द धरातल पर उतरेगी। जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रश्न पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विधानसभा में जानकारी दी कि ग्राम ढोढर और सुजापुर में बालिका छात्रावास भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जावरा में आयोजित कार्यक्रम में दोनों छात्रावासों की घोषणा की थी। इसके लिए बजट उपलब्ध करा दिया गया है और डीपीआर सहित अन्य प्रक्रियाएं की जा रही हैं। साथ ही पिपलौदा में दिव्यांग छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
मंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृतियां दी गई हैं। इसमें जावरा और पिपलौदा में सांदीपनि विद्यालय, जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों के लिए नवीन भवन, ग्राम उणी में नया प्राथमिक विद्यालय, दो प्राथमिक, दो माध्यमिक विद्यालय, 24 स्थानों पर बालिका शौचालय, 7 हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान लैब और खेल मैदान का निर्माण शामिल है।
विधायक के एक अन्य प्रश्न पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि राजस्व मिसल बंदोबस्त के अनुसार जिले का कुल रकबा 4 लाख 86 हजार 967 हेक्टेयर है, जिसे ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।

More From Author

35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

लेबड़-नयागांव फोरलेन पर सुरक्षा के लिए 2.50 करोड़ स्वीकृत, अनुपूरक बजट में मिली सौगात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *