श्यामसिंह गुर्जर पर कर्मचारियों को धमकी देने के आरोप संयुक्त कर्मचारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में कार्रवाई की मांग

जावरा। 23जुलाई। ( News SSR ) संयुक्त कर्मचारी संगठन ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय जावरा पर पहुंचकर कलेक्टर रतलाम के नाम ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने जनपद पंचायत जावरा के ग्राम पंचायत मोरिया के सहायक सचिव के साथ शासकीय कार्य के दौरान अभद्र व्यवहार, कार्य में बाधा उत्पन्न करने और जान से मारने की धमकी देने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई। संगठन का कहना है कि यह केवल एक कर्मचारी से जुड़ा मामला नहीं, बल्कि समस्त पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और निर्भीक कार्य वातावरण से जुड़ा गंभीर विषय है। संबंधित कर्मचारी द्वारा पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है।
संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पंचायत कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सभी ग्राम पंचायतों के लिए प्रशासनिक निर्देश जारी किए जाएं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सात दिवस के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संयुक्त कर्मचारी संगठन लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से धरना, कार्य बहिष्कार और हड़ताल जैसे आंदोलन करेगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
ज्ञापन के दौरान सरपंच संघ, सचिव संगठन, सहायक सचिव संगठन और जावरा जनपद की 68 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव व सहायक सचिव उपस्थित थे।

More From Author

थाना ताल पुलिस द्वारा 5000 रुपये के ईनामी आरोपी को पकडने में मिली सफलता

रतलाम में बेखौफ खनन माफिया: पटवारी पर बुलडोजर चढ़ाने की कोशिश, हाथ तोड़ा और पंचनामा फाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories