प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बाल संत सुश्री कनक जी वैष्णव को धर्म दुपट्टा पहना कर किया सम्मान।


मंदसौर 30जुलाई 2026( News SSR )असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष,ग्राम पंचायत मुंदेड़ी सरपंच प्रतिनिधि एवं पश्चिम रेलवे एम्पलाई यूनियन के पुर्व अध्यक्ष कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ठिकाना मुंदेडी हाल मुकाम रमा हवेली एवं मुंदेड़ी हाउस पिपलिया मंडी मध्य प्रदेश ने बरखेड़ा पेंथ स्थित सांवरिया सेठ मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर धार्मिक भावनाओं का प्रवाह करने सत्संग करने पधारी बाल संत सुश्री कनक जी वैष्णव का गले में धर्म दुपट्टा डालते हुए। स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए।

कुंवर शक्तावत में कहा की गुरु की महिमा अपरंपार है। और गुरु बिना ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता है। और जिस व्यक्ति के जीवन में गुरु नहीं है। वह व्यक्ति हमेशा इस सांसारिक जीवन से एवं धार्मिक भावनाओं से अभिज्ञा ही रहेगा। कुंवर शक्तावत ने कहा कि गुरु ही उंगली पकड़कर चलना सिखाते है। दुनिया के सारे वैज्ञानिक, इंजीनियर,डॉक्टर एवं महत्वपूर्ण पदों पर पदासीन सभी लोग गुरु की बदौलत ही है। कीर्तन,भजन एवं सत्संग के पश्चात कुंवर शक्तावत ने आरती करते हुए। धर्म लाभ लिया इस अवसर पर सैकड़ो माताओं,बुजुर्गों एवं भाई,बहनों के साथ ही साथ मंदिर पुजारी ओंकार लाल जोशी,गोपाल दास बैरागी, समाजसेवी गुलाबचंद कारपेंटर, जगदीश तलकर,रामनारायण पाटीदार,लक्ष्मण सिंह शक्तावत,सुखराम पाटीदार एवं कार्यक्रम के संयोजक महेश मरेठा,ईश्वरलाल पाटीदार आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

More From Author

बैंक की नौकरी छोड़कर हॉलीवुड में म्यूजिकल डायरेक्टर बने त्रिपाठी।

ढाबे पर बिक रही थी ‘एमडी’ ड्रग्स, 5 ग्राम मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *