सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमडा भक्तों का सैलाबअनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ बाबा का आकर्षक श्रंगार महा आरती मैं उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

आलोट।03अगस्त 2026( News SSR )श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर नगर सहित पूरे क्षेत्र के शिवालय ‘जय भोले बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठे। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जो देर रात्रि तक लगातार बनी रहीं।

शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, शहद और पवित्र जल से रुद्राभिषेक किया तथा बेलपत्र, शमीपत्र, पुष्प, धतूरा सहित शिव को प्रिय पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र श्री अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। अल सुबह से ही यहां दर्शनार्थियों का सिलसिला शुरू हो गया।, जो देर रात्रि तक अनवरत जारी रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। जिससे दर्शन और पूजन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

मंदिर परिसर में शिवभक्तों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई। वहीं शिवभक्त अर्जुन राठौड़ परिवार की ओर से श्रद्धालुओं को फरियाली खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसका बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

संध्या बेला में भगवान श्री अनादिकल्पेश्वर महादेव का आकर्षक एवं नयनाभिराम श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शाम होते-होते नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। शाम 7 बजे विधि-विधान से महाआरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।

पूरे दिन मंदिर परिसर में अखंड ‘ॐ नमः शिवाय’ जप की गूंज वातावरण को भक्तिमय बनाए रही। भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के संगम ने सावन के प्रथम सोमवार को धार्मिक आस्था के महापर्व में बदल दिया, जहां हर ओर शिवभक्ति का अनुपम उत्साह और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली

More From Author

प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह नानी बाई के मायरे के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हुए उपस्थित

पटवारीयो ने 5 सूत्री मांगों को लेकर कारी अनिश्चितकालीन हड़ताल बस्ते किया जमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories