पटवारियों की हड़ताल दूसरे दिन, शिक्षक संघ ने भी दिया समर्थन, कल काले वस्त्र पहनकर करेंगे विरोध

रतलाम 04अगस्त 2026( News SSR )मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले चल रहा राज्यव्यापी आंदोलन आज मंगलवार दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। मांगें नहीं माने जाने से नाराज पटवारियों ने कामकाज बंद रखकर विरोध तेज कर दिया है।
आज मंगलवार जिले की सभी तहसील अध्यक्षों की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। प्रांत से प्राप्त निर्देशानुसार आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष गोपाल रावत ने बताया कि विरोध स्वरूप कल जिलेभर के सभी पटवारी काले वस्त्र पहनकर अपना विरोध प्रकट करेंगे

बैठक में आज मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के रतलाम जिलाध्यक्ष गोपाल उपाध्याय एवं संभागीय मंत्री सर्वेश माथुर भी पहुंचे। उन्होंने पटवारियों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे भी पटवारियों को हर संभव सहयोग देने की बात कही।

पटवारी संघ की प्रमुख मांगें:

  1. पदोन्नति के अवसर देना – वर्तमान में पटवारी के पद लगभग पूरे भरे हुए हैं, लेकिन पदोन्नति के अवसर न के बराबर हैं। समयबद्ध पदोन्नति नीति बनाई जाए।
  2. वेतनमान विसंगति दूर करना – वर्षों से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर कर सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए।
  3. नायब तहसीलदार पद हेतु विभागीय परीक्षा नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित कर पटवारियों को पदोन्नति का अवसर दिया जाए।

रावत ने कहा कि पटवारी राजस्व विभाग की रीढ़ हैं। जब तक हमारी उपरोक्त जायज मांगें नहीं मानी जातीं। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शासन से अपील है कि तत्काल वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाए।

More From Author

रतलाम में NSUI का उग्र प्रदर्शन: पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चला वाटर कैनन

पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित कर 57 यूनिट रक्त एकत्रित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories