
रतलाम,06 अगस्त।( News SSR )मालव केसरी, जैन सुधाकर, श्रमण संघ के मूर्धन्य सूत्रधार, पुज्य गुरूदेव श्री सौभाग्यमलजी म.सा. का 42 वां पुण्य स्मृति दिवस इस वर्ष रत्नपुरी के रत्न, श्रमण संघीय प्रवर्तक पूज्य श्री प्रकाश मुनिजी मसा निर्भय की पावन निश्रा में मनेगा। 07 अगस्त को सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ में देश भर के गुरूभक्त जुटेंगे। इस मौके पर जप-तप के विभिन्न आयोजन होंगे। एकासन तप भी आयोजित होगा
श्री धर्मदास जैन मित्र मण्डल ट्रस्ट,श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य अणु भक्त मण्डल, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मण्डल, श्री सौभाग्य प्रकाश युवक मण्डल, श्री सौभाग्य जैन महिला मण्डल, श्री सौभाग्य अणु बहु मण्डल, श्री सौभाग्य प्रकाश बालिका व बालक मण्डल और चातुर्मास समिति के तत्वावधान में पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 8 बजे नोलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मण्डल स्थानक से चल समारोह निकाला जाएगा, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजना बस स्टैण्ड पहुंचेगा। इसके बाद मैजिक से सभी गुरू भक्त सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ पहुंचेगे।
तीर्थ परिसर में सुबह 09.30 बजे से 10.00 बजे तक जाप एवं श्री सौभाग्य चालीसा का पाठ होगा। 10.00बजे से 11.00 बजे गुणानुवाद सभा का आयोजन किया जाएगा। गोतम प्रसादी के बाद दोपहर में 02.30 बजे से 03.30 बजे जाप होगा। कार्यक्रम मे प्रवर्तकश्री प्रकाश मुनिजी के साथ मधुर गायक श्री दर्शनमुनिजी मसा ठाणा-दो, महासती मधुर गायिका चंदनबालाजी, सेवा भावी कल्पनाजी,उपप्रवर्तनी, खानदेश रत्ना सुमनप्रभाजी, जप आराधिका स्वर्णश्रीजी मसा ठाणा-8 एवं वर्धमान आयंबिल तप आराधिका प्रफुल्लाजी मसा ठाणा-5 भी निश्रा प्रदान करेंगे। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ निमाड़ एवं डूंगर सहित देश के विभिन्न स्थानों से गुरूभक्त रतलाम आकर मालव केसरी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
चातुर्मास समिति अध्यक्ष पारस वोरा, सचिव संदीप चैरडिया, सहसचिव रखब चत्तर, उपाध्यक्ष इंदरमल चोपडा, कोषाध्यक्ष मुकेश चैरडिया, भंवरलाल पुंगलिया, श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष, श्री सौभाग्य तीर्थ मार्गदर्शक प्रकाश मूणत, सुरेंद्र कुमार गादिया, अध्यक्ष कन्हैयालाल गांधी, उपाध्यक्ष आजाद कुमार मेहता, आनंदीलाल गाँधी, मंत्री हर्षेंदु भरगट, सहमंत्री अश्विन गंग, कोषाध्यक्ष अंचल मूणत, श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष रंगलाल चैरडिया, मंत्री मितेश गादिया, राजेश बोरदिया, निलेश मेहता, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनीष मंडलेचा, मंत्री महेंद्र गंग महिला मंडल अध्यक्ष कांता चैरडिया, मंत्री सरोज मूणत एवं मधु गांधी, बहु मंडल अध्यक्ष नेहा भरगट, मंत्री दीपा चैरडिया सौभाग्य प्रकाश युवक मंडल अध्यक्ष हर्ष मूणत एवं मंत्री केतन गाँधी, सहित श्री धर्मदास जैन मित्र मण्डल ट्रस्ट श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मण्डल, श्री सौभाग्य प्रकाश भक्त मण्डल, श्री सौभाग्य जैन महिला मण्डल, बालिका व बालक मण्डल ने धर्मालुजनों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित होकर गुरूभक्ति का लाभ लेने का आव्हान किया है।