पिपलोदा पुलिस ने पकड़ी 1.50 लाख की एमडी ड्रग्स, 1 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम।07अगस्त।( News SSR )जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपलोदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। दिनांक 07.08.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक एमडी ड्रग्स लेकर बैलारा फंटा की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सूरज पिता पारसलाल मालवीय उम्र 21 साल निवासी ग्राम बैलारा थाना पिपलौदा को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि ड्रग्स कहां से लाई गई और किसे सप्लाई करनी थी। इस कार्रवाई में निरीक्षक रमेश कोली, उपनिरीक्षक राजू मखोड, कैलाश बौराना, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, अशोक पाण्डे, आरक्षक विजयपाल, रोहताश, प्रेम मीणा व सैनिक कृष्णदास की सराहनीय भूमिका रही।

More From Author

महावीर विद्यालय की बसों में सुरक्षा मानकों की कमी को लेकर विद्यार्थी ओर अभिभावकों का फूटा गुस्सा

रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ने निष्ठा कावड़ यात्रा का किया भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories