सेवा ही संकल्प के मिशन को लेकर परोक्ष भरावा मित्रमंडल ने किया जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी का भव्य स्वागत

गोशाला में गोमाता को खिलाया पशु आहार,
वृक्षारोपण के साथ ही बांटे भोजन पैकेट


आलोट। 23अगस्त ( News SSR ) भारतीय जनता मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी एवं जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर अपने एक दिवसीय दौरे पर आलोट पहुंचे। जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मंच बनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
अनुकूल सोनी शाम को 4,30 बजे आलोट के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भगवान अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां भगवान का पूजन अर्चन कर आरती की गई।
इसके बाद आलोट की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था जय भोले भक्त मंडल के संयोजक अनिल भरावा ,मनीष पांचाल,थान सिंह सिसोदिया संजय काला,मधु पांचाल एवं ओम भ्रूम ग्रुप के विजेंद्र सिंह सोलंकी, अर्जुन राठौर आदि ने उनका स्वागत सम्मान किया।
जगदेव गंज में परोक्ष भरावा एवं कमल सिंह पंवार मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई ओर बाबा अनादि कल्पेश्वर महादेव की की तस्वीर भेट की गई।
इसके बाद सेवा ही संकल्प अभियान के तहत कालका माता दक्षिणेश्वर मंदिर पर वृक्षारोपण कर जरूरत मंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। वही गोशाला पहुंचकर गोमाता को पहुआहार खिलाया गया।
इस अवसर पर परोक्ष भरावा ने बताया कि सेवा ही हमारा संकल्प हे भूखे को अन्न ओर प्यासे को मिले पानी ओर इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर हमने गोमाता की सेवा हो सके इसके लिए गोशाला में पशु आहार का वितरण किया ओर गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित किए
ओर पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण किया।
जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने परोक्ष भरावा मित्रमंडल की इस अनुकरणीय पहल की प्रशंसा करते हुए। कहा कि सेवा के इस प्रकल्प ने युवा मोर्चा के कार्यक्रम को अनूठा बना दिया हे निश्चित रूप से ये युवाओ के लिए प्रेरणादायक बनेगा।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया,
विधानसभा प्रभारी नंदन राज जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, विक्रम सिंह आंजना ,भाजपा नेता अनिल भरावा,अभिषेक जैन, वसीम लाला,आदि उपस्थित थे

जगह जगह मंच बनाकर युवाओं ने किया शक्ति परीक्षण
शंकर मंदिर पर जय भोले भक्त मंडल, कुहरपुरा नाके पर अशोक कुवाडिया मित्र मंडल, विठ्ठल मंदिर पर कमल सिंह परिहार मित्र मंडल, भरावा निवास पर पार्षद रीना भरावा के साथ महिला शक्ति ने स्वागत किया
स्वर्णकार समाज द्वारा रानीपुरा में तथा संजय चौक चौराहे पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन बंटी मित्रमंडल तथा परोक्ष भरावा, कमल सिंह पवार मित्र मंडल द्वारा जगदेव गंज में सौरभ गुप्ता मित्र मंडल द्वारा जगदेव गंज कैलाश सिंह परिहार द्वारा कालेज के सामने, विशाल सिंह सोलंकी मित्रमंडल द्वारा एयू बैंक के पास तथा पुष्पराज सिंह सोलंकी मित्रमंडल द्वारा कारगिल चौराहे पर एवं भाजपा मंडल द्वारा मंडल कार्यालय
महावीर दास बैरागी द्वारा
गोशाला परिसर में जतिन दायमा मित्रमंडल द्वारा पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर तथा भाजपा नेता उपेंद्र सिंह यादव के निवास पर स्वागत सम्मान किया गया।
इस प्रकार देर रात तक स्वागत सत्कार का कार्यक्रम चलता रहा। इस अवसर पर युवा मोर्चा के नेता कमल सिंह पवार के दादा जी के निधन पर जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
ज्ञात हे कि कमल सिंह पवार युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष के सशक्त दावेदार हे उन्होंने परोक्ष भरावा मित्रमंडल के साथ रहकर कार्यक्रम की बड़े स्तर पर तैयारी की थी। लेकिन अचानक उनके दादा जी के निधन होने से सारी तैयारियां धरी रह गई। वे युवामोर्चा के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सके उनके समर्थकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर उनकी कमी पूरी की।
कुल मिलाकर युवा मोर्चा का यह शक्ति परीक्षण आलोट भाजपा को एक नई दिशा प्रदान करेगा

More From Author

दर्दनाक हादसा: रतलाम की पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने गए दो शिक्षकों और एक छात्र की डूबने से मौत

पाटीदार समाज ने कुलदेवी अंबे माता मंदिर निर्माण के लिए दिया सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *