महावीर निनामा बने भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा रतलाम के जिला संयोजक

रतलाम।29अगस्त( News SSR )भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए महावीर निनामा को रतलाम जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। रतलाम के डोंगरे नगर में आदिवासी परिवार के सभी विंगों की जिला इकाइयों के संयोजक और जनप्रतिनिधियों की आम सहमति से भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक ध्यानवीर डामोर ने उनके सामाजिक सरोकारों, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

महावीर निनामा की नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं सहित रतलाम जिले के डीसीसी सदस्यों में उत्साह का माहौल है। संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त जिला संयोजक महावीर निनामा ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज के हितों, अधिकारों और संगठन की विचारधारा को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, युवाओं एवं समाज के लोगों को जोड़ने तथा सामाजिक मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
नियुक्ति के दौरान प्रदेश संयोजक ध्यानवीर डामोर, विधायक कमलेश्वर डोडियार भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा झाबुआ के सचिन गामड़, विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश माल, ईश्वर गरवाल, संदीप वसुनिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

More From Author

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी पिरोदिया सम्मानित।

ट्राईसिकल मिली तो दिव्यांग रोहित के चेहरे पर आई मुस्कान, अब आसान होगी रोजमर्रा की राह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *