रतलाम पुलिस द्वारा चलाया गया कबाड़ख़ान चेकिंग अभियान, आज जिले भर में कबाड़ख़ाने चेक किए

सीसीटीवी कैमरे लगाने, रजिस्टर मेंटेन करने की दी गई हिदायत

रतलाम 02सितम्बर ( News SSR )पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में चोरी के समान बेचने व खरीदने वालों पर निगरानी रखने व संदिग्धों की तलाशी एवं कबाड़खानों आदि की चेकिंग करने व कबाड़ा व्यवसायियों के साथ बैठक कर समझाइश देने के निर्देश प्रदान किए गए है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में आज बुधवार दिनांक 02.09.26 को संपूर्ण जिले के कबाड़ा गोदामों की चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले भर में पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कबाड़ख़ाने चेक किए गए। कबाड़खाना मालिकों को पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध या चोरी के समान को नहीं खरीदे। समान बेचने वाले लोगों की जानकारी एक रजिस्टर में रिकॉर्ड रखे। समान बेचने वाले का नाम पता आदि का विवरण रजिस्टर में उल्लेखित करेंगे। कबाड़ा गोदाम पर सीसीटीवी कैमरे इस प्रकार लगाना सुनिश्चित करेंगे कि कबाड़ा खरीदने बेचने आने वाला व्यक्ति समान सहित कैमरे में दिखाई देगे। किसी भी प्रकार के संदिग्ध द्वारा सामान बेचने आने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाने पर देंगे। इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषण मानकों का पालन किया जाना भी सुनिश्चित करेंगे।
रतलाम पुलिस द्वारा कबाड़ख़ाने की आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रहेगा। यदि कोई भी कबाड़ख़ाने पर चोरी का सामान खरीदने बेचना पाए जाने पर कबाड़ा व्यवसायी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More From Author

रतलाम में दर्दनाक सड़क हादसा: इंदौर से सांवरिया जी दर्शन करने जा रहे दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

​यातायात पुलिस रतलाम द्वारा दो बत्ती चौपाटी पर निशुल्क हेलमेट वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories