श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे धूम धाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी”

रतलाम 04सितम्बर ( News SSR )श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम मे सभी स्टूडेंट्स पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक श्री गोपालप्रसाद जी शर्मा (टंच) बाबूजी एवं सहसंचालक श्री वरदान शर्मा उपस्थित रहे । इस अवसर पर “नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” की गूंज से पूरा महाविद्यालय परिसर धर्ममय बन गया। साथ ही कार्यक्रम मे छात्र छात्राओ ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी । साथ ही कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए एवं इस जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ (दही हांडी) प्रतियोगिता भी आयोजित हुई ।

जिसमे बी.टेक., बी.बी.ए., एम.बी.ए., बी.एससी.(माइक्रोबायोलॉजी), बी.एससी. (सीड टेक्नॉलाजी), एवं बी.ए.एल.एल.बी. (आनर्स) के समस्त विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर मे मटकी फोड़ प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया साथ ही छात्राओ ने भी आँख पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता मे भागीदारी की। इस अवसर महाविद्यालय के चेयरमैन भरत जी शर्मा (टंच), सहसंचालक श्री उमेश जी शर्मा, संस्था के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह की उपस्थति मे लड्डू गोपाल की पूजा आरती करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम का संचालन प्रो. मीमांशा मिश्रा, एवं प्रो. पल्लवी शुक्ला द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का सफल समन्वयन सांस्कृतिक समिति के प्रो मनीषा राठौर, प्रो अंशिता शर्मा, प्रो टीना हसले, प्रो शिवानी मोदी, प्रो चिंत्रांशी बैरागी ने किया । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, शिक्षकों, अनुशासन समिति एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार डीन एकेडमिक प्रो. गोविन्द झंवर द्वारा व्यक्त किया गया । यह जानकारी सहसंचालक उमेश शर्मा द्वारा जारी की गई ।

More From Author

माया के अधीन जीव, भगवान के अधीन माया : विशोकानंद जी भारती

अपर कलेक्टर ने जेल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *