
रतलाम 6 सितम्बर( News SSR ) रतलाम नगर निगम द्वारा निर्धारित किये गये स्थलों के अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर ठेलागाड़ी लगाकर व जमीन पर बैठकर फल-फु्रट विक्रताओं को हटाने हेतु नगर निगम 4 दलो का गठन किया गया है।
ज्ञातव्य है कि नगर निगम द्वारा काशीनाथ का नोहरा, राम मंदिर ब्रीज के नीचे, प्रताप नगर ब्रीज के नीचे, अमृत सागर तालाब की पाल पर फल-फ्रुट विक्रय के स्थान निर्धारित किये गये थे। फल-फु्रट विक्रेता निर्धारित स्थलों पर अपना व्यवसाय न कर नगर के विभिन्न स्थानों पर ठेलागाड़ी लगाकर या जमीन पर बैठकर अपना व्यवसाय कर रहें है जिससे यातायात तो प्रभावित होता ही है साथ ही नागरिकों को भी असुविधा होती है।
नगर निगम द्वारा कलाईगर रोड से घांस बाजार, चांदनी चौक, लोहार रोड, नीमचौक, चांदनी चौक से त्रिपोलिया गेट, नाहरपुरा से माणक चौक, डालूमोदी बाजार, खेरादीवास, शहीद चौक से धानमण्डी, बजाजखाना, नौलाईपुरा, माणक चौक थाने से भुट्टा बाजार, मिर्ची गली आदि क्षेत्रों से फल-फुुट विक्रेतओं को हटाने हेतु दलो का गठन किया गया है। अतः फल-फ्रुट विक्रेता निर्धारित स्थलों पर ही अपना व्यवसाय करना सुनिश्चित् करें।