
रतलाम,09 सितंबर( News SSR)अनुसूचित जाति आयोग मध्यप्रदेश के सदस्य राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल मालवीय मंगलवार को रतलाम दौरे पर आए।सर्किट हाउस पर जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश मालवीय, वरिष्ठ पार्षद प्रभु नेका प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर तोषवाडा ने अगवानी कर स्वागत किया । श्री मालवीय ने इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । उन्हें वरिष्ठ पार्षद प्रभु नेका ने जाति प्रमाण पत्र में आ रही समस्या के बारे में अवगत कराया । प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर तोषवाडा ने विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति के सदस्यों के आवेदन पर अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जाने की बात बताई।
जिला उपाध्यक्ष प्रभु सोलंकी, श्यामलाल परमार, जिला महामंत्री सुदीप पटेल ने भी अपनी बात रखी । इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रभु सोलंकी के साथ जिला कार्यसमिति सदस्य विक्रम वाघेला, श्यामलाल परमार, जिला कार्यालय मंत्री यशवंत भाऊ, ओम प्रकाश बोरीवाल मंडल अध्यक्ष हरि किशन बोरीवाल मौजूद रहे ।