रतलाम की बेटी प्रेक्षा ने UCMAS नेशनल प्रतियोगिता में रचा इतिहास, देश के टॉप-5 में बनाई जगह

9 से 10 वर्ष आयु वर्ग के ग्रुप-C में शानदार प्रदर्शन, दिसंबर में श्रीलंका में होने वाली इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

रतलाम, 8 सितंबर 2026( News SSR )रतलाम के अलकापुरी निवासी और श्री गुरु तेघ बहादुर स्कूल की कक्षा चौथी की छात्रा प्रेक्षा रायकवार ने UCMAS नेशनल Abacus प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

नवी मुंबई में 5 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रेक्षा ने 9 से 10 वर्ष आयु वर्ग के ग्रुप-C में देश के टॉप-5 प्रतिभागियों में स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने दिसंबर 2026 में श्रीलंका में होने वाली इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।प्रेक्षा के पिता पंकज रायकवार इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड के एडमिन विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां वर्षा रायकवार हिमालय किड्स, 80 फीट रोड ब्रांच में शिक्षिका हैं।मई में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से शुरू हुआ सफरप्रेक्षा की राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की शुरुआत मई 2026 में इंदौर में आयोजित 21st MP State Level UCMAS Abacus & Mental Arithmetic Competition 2026 से हुई थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया।इसके बाद 5 सितंबर 2026 को नवी मुंबई के वाशी स्थित CIDCO Exhibition Centre में राष्ट्रीय स्तर की मुख्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित लगभग 8 हजार प्रतिभावान बच्चों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में प्रेक्षा ने अपने आयु वर्ग के ग्रुप-C में टॉप-5 में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

उपसभापति ने किया सम्मानितराष्ट्रीय प्रतियोगिता के समारोह में महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन भाऊ अहीर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने प्रेक्षा को ग्रुप-C के श्रेष्ठ प्रतिभागियों के साथ मंच पर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साईं श्री एकेडमी के 34 विद्यार्थियों ने जीती ट्रॉफीप्रेक्षा 80 फीट रोड स्थित UCMAS Abacus सेंटर साईं श्री एकेडमी की छात्रा हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में सेंटर की शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेंटर से प्रतियोगिता में शामिल 37 विद्यार्थियों में से 34 ने ट्रॉफियां हासिल कीं।प्रेक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, साईं श्री एकेडमी की शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास को दिया। उनकी उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, परिवार और शहर के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए दिसंबर 2026 में श्रीलंका में होने वाली इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।पिता बोले- बच्चों की प्रतिभा पहचानना जरूरीप्रेक्षा के पिता पंकज रायकवार ने कहा कि आज के दौर में बच्चों को केवल स्कूल की पढ़ाई तक सीमित नहीं रखना चाहिए। हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर उसे आगे बढ़ने का अवसर देना अभिभावकों की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार रचनात्मक और अतिरिक्त गतिविधियों से जोड़ना चाहिए। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है और दुनिया तेजी से बदल रही है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई के साथ नई स्किल सीखने, रचनात्मक सोच विकसित करने और लीक से हटकर कुछ नया करने के अवसर देना जरूरी है।

More From Author

भाजपा अजा मोर्चा द्वारा आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय का भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *