मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने रेलवे फेडरेशन को पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी दी।

रतलाम10सितम्बर( News SSR )पायलट प्रोजेक्ट में 70 वर्ष की आयु के पेंशनर्स किसी भी अस्पताल में ओपीडी में परामर्श उम्मीद कार्ड दिखा कर ले सकते हैं ।भारत सरकार ने इस प्रोजेक्ट में पहले 75 वर्ष की आयु थी उसे घटकर 70 वर्ष की है उपरोक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार बेन ने ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल को अस्पताल द्वारा दी जा रहीं व्यवस्थाओं पर चर्चा के दौरान बताया। आपने कहा कि हमें दवा देने में कोई समस्या नहीं है लेकिन जो दवा हमें उपलब्ध होती है वही दवा हम आपको दे सकते हैं। एक अन्य प्रश्न के जवाब में आपने कहा कि महू डिस्पेंसरी में इस महीने के अंत तक स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं महिला चिकित्सक उपलब्ध एक दिन के लिए किए जाएंगे, साथ ही आपने यह कहा कि जहां तक अस्पताल की एप्रोच रोड का प्रश्न है यह इंजीनियरिंग विभाग को कहा जा चुका है और आपके माध्यम से भी आपकी चर्चा हुई है। आपने अस्पताल में कांटेक्ट बेसिस पर तीन डॉक्टर और उपलब्ध कराए जाने की बात की,साथ ही आपने बताया कि लिफ्ट एवं कॉन्फ्रेंस हाल की कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। अपने अस्पताल के सिक्योरिटी के प्रश्न के जवाब में कहा कि हम भी चाहते हैं सिक्योरिटी हो ताकि यहां कोई अनावश्यक गतिविधि ना हो जिसके लिए कांटेक्ट किया जाएगा। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास वरिष्ठ सलाहकार रामखेलावन कूमायूं , मनोहर पचोरी प्रवक्ता बृजपालसिंह कोषाध्यक्ष सुधीरकांत दुबे, सदस्य यू एल जायसवाल उपस्थित होकर डॉक्टर बेंन का केसरिया दुपट्टा, माला से अभिनंदन किया।

More From Author

‘‘न कोई जीता न कोई हारा‘‘ यह संभव है परस्पर समझौते से- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रामलाल मालवीयजी के रतलाम प्रवास पर अजाक्स संगठन ने भेट कर स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories