
रतलाम (News SSR)मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य श्री रामलाल मालवीयजी के रतलाम प्रवास पर रतलाम सर्किट हाउस में अजाक्स संगठन ने भेट कर स्वागत किया एवं रतलाम जिले कि समस्याओं का ज्ञापन प्रेक्षित कर निराकरण हेतु निवेदन किया गया। रतलाम जिला अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेशलाल कटारिया, शहर विभागीय अध्यक्ष अनिल चनाल अन्नु, शैलेन्द्र सिंह भिंडे, डॉ. शिरीष कुमार मेहरा, महेश वर्मा, डॉ. गोपाल सिंह खराडी, आर. सी. भगोरा, अनिल चनाल, जगदीश गुजराती, सुनील वर्मा, विरेन्द्र नरवले, हेमलता कटारा, ज्योति बाला कटारा, विजय राकवा, रामप्रसाद गेहलोत, शकरलाल परमार, नविन बोरिया आदि संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें।