सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

बच्चियों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल

रतलाम, 11 सितंबर 2026।( News SSR ) दारुल उलूम गौसिया लिल्बनात, कुरैशी मंडी, हाट रोड, रतलाम में बच्चियों को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर सैय्यद शोकत अली फ्यूचर फाउंडेशन की ओर से बच्चियों को सिलाई मशीनें भेंट की गईं। फाउंडेशन की ओर से सैय्यद मुख्तार अली साहब, फाउंडेशन के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों को शिक्षा के साथ-साथ सिलाई का हुनर सिखाकर उन्हें भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में मदरसे के संस्थापक मौलाना बिलाल अहमद निजामी साहब, मौलाना जुल्फिकार साहब किब्ला मिस्बाही, मौलाना अनवारुल हक अमजदी साहब, मौलाना नजदीम साहब, हजरत हाफिज मौलाना आसिफ निजामी साहब, मौलाना सुहैल साहब, हाफिज अकरम साहब एवं हाफिज शब्बीर हसन साहब सहित मदरसे के तमाम जिम्मेदार लोगों ने शिरकत की।

इसके अलावा क्षेत्र के प्रमुख एवं सम्मानित लोगों में रईस अहमद कुरैशी, अहमद नूर भाई कुरैशी, जर्रार भाई कुरैशी, हाजी शफी मुहम्मद कुरैशी, हाजी यूसुफ साहब कुरैशी, सादिक भाई कुरैशी एवं यूनुस भाई कुरैशी सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

अतिथियों ने इस पहल को बच्चियों के भविष्य के लिए उपयोगी एवं सराहनीय बताया। सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चियां अपना हुनर विकसित कर भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी।

“हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर—एक नई पहल।”

More From Author

गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने रचा सफलता का इतिहास, GMC भोपाल में MBBS में लिया प्रवेश

जिला चिकित्सालय रतलाम को इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत प्रदान किए 26 चिकित्सीय उपकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *