गांधी नगर में आंध्र प्रदेश के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

​रतलाम,16सितंबर( News SSR )। औद्योगिक थाना क्षेत्र के गांधी नगर स्थित एक मकान में बीती रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

​जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लोकनाथ (निवासी आंध्र प्रदेश) के रूप में हुई है। वह गांधी नगर में राधा कृष्ण मंदिर के पास किराए के मकान में रहता था और शहर की एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत था। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उसने मकान ग्राउंड फ़्लोर पर स्थित अपने दोस्त के कमरे में छत के कड़े से रस्सी का फंदा लगा लिया।

​तीन दिन से काम पर नहीं जा रहा था युवक
स्थानीय निवासियों और आसपास के लोगों के मुताबिक, युवक पिछले तीन दिनों से प्रिंटिंग प्रेस काम पर भी नहीं जा रहा था और अपने कमरे में अकेला ही रह रहा था। वह घर से बाहर भी कम ही निकल रहा था।

​मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
बुधवार सुबह मामले की जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस और विशेष अधिकारी अतुल मित्तल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव का पंचनामा बनाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

​पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आंध्र प्रदेश में रह रहे मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के रतलाम पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव उनके सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों की मौजूदगी, पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट

शव को ओपन रिक्शा लोडिंग में ले जाने की मजबूरी, प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *