पंडित डॉ. शिवशक्ति लाल शर्मा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित

रतलाम 16 सितम्बर ( News SSR )मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत केंद्र रतलाम द्वारा पंडित डॉ. शिवशक्ति लाल शर्मा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज , रतलाम में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत@2047 के संकल्प से जोड़ना तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक नीरज त्रिवेदी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, कौशल, खेल एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं यूथ आइकन हार्दिक अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए और स्वयं जागरूक बनने के साथ अपने साथियों एवं समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही हार्दिक ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के बारे में छात्रों से जानकारी साझा करते हुए उन्हें अधिकाधिक mybharat.gov.in में पंजीकरण के लिए प्रेरित भी किया ।

कार्यक्रम का संचालन निहाल परमार द्वारा किया गया। इस दौरान युवाओं को माय भारत की गतिविधियों की जानकारी देने के साथ नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।

More From Author

शव को ओपन रिक्शा लोडिंग में ले जाने की मजबूरी, प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल

विक्रमगढ़ में 20 सितंबर से भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories