पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा कानवन थाना टीम को कर्नाटक डकैती के आरोपियों को पकड़ने पर नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया गया

धार। ( News SSR ) पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धार में आयोजित सम्मान समारोह में रविन्द्र कुमार सिंह बारिया को प्रशस्ति पत्र, नगद पुरस्कार प्रदान किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निरीक्षक रविन्द्र सिंह बारिया के नेतृत्व में कानवन पुलिस ने बहादुरी परिचय देते हुए कम समय में मामले का खुलासा किया। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह बारिया ने कहा कि टीम के सभी जवानों ने पूरी तत्परता से कार्य किया। यह सफलता टीम वर्क और समर्पण का परिणाम है। सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने टीम प्रशंसा करते हुए कहा कि रविन्द्र कुमार सिंह बारिया के अनुभवी नेतृत्व में कानवन थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य किया।

दिनांक 03.09.2026 को रात्रि करीब 01:30 बजे थाना कानवन अंतर्गत धार फाटा पर डायल 112 में ड्यूटीरत आर. 958 दिलीप एव पायलट सुभाष सोलंकी द्वारा धार रोड से रतलाम फोरलेन की और अत्यधिक तेज गति से जा रही संदिग्न्ध ब्लैक स्कॉर्पियो (MH12 ΧΗ 5112) का डायल 112 से पीछा कर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक के वाहन न रोकने पर तत्काल निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया, थाना प्रभारी कानवन को सूचित करने पर थाना कानवन पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर लगभग 16 किमी तक पीछा किया गया। पुलिस की नाकाबंदी देखकर छोकला टोल टैक्स के पास संदिग्ध ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार 05 व्यक्ति गाड़ी छोड़कर पास के सोयाबीन के खेतों में भागने लगे, जिनमें से 01 आरोपी साहिल उर्फ दातु खान, निवासी धिरकनी, धाना हथिनी जिला पलवल (हरियाणा) को तत्परतापूर्वक घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा प्रातः 08:00 बजे ड्रोन तकनीक एवं ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी कमरयाब पिता सत्तार, निवासी सफियाबाद, जिला मेरठ (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन एवं कुल 3,60,000 रुपये नकद बरामद किए गए, आरोपियों से संघन पूछताछ करते उनके द्वारा कर्नाटक के जिला विजयपुरा (थाना कुडगी अपराध क्र. 97/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस) में ATM काटकर चोरी करना स्वीकार किया गया। उक्त सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य को दृष्टिगत रखते हुए। पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्द्धन एवं मनोबल बढ़ाने हेतु नगद ईनाम प्रदान किया जाता है

More From Author

डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर 55 लाख की साइबर ठगी: रतलाम पुलिस ने बचाए 35 लाख रुपये​साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से 15 लाख फ्रीज, 20 लाख की अतिरिक्त ठगी रोकी

गणेश उत्सव व अनन्त चतुर्दशी पर अखाड़ों और झांकियों के लिए पुराने कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित, पुलिस प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories