सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

रतलाम। 24सितम्बर ( News SSR ) सकल हिंदू समाज श्री गणेश उत्सव समिति के आह्वान पर रतलाम शहर के सभी गणेश पंडालों में विराजित श्री गणेश जी की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु चल समारोह आयोजित किया जाएगा।

चल समारोह दोपहर 12:25 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित मार्ग से निकलेगा। चल समारोह का मार्ग निम्नानुसार रहेगा—

दो बत्ती → लोकेंद्र टॉकीज → शहर सराय → रानीजी का मंदिर → गणेश देवरी → तोपखाना → चांदनी चौक → चौमुखी पुल → घास बाजार → खेरादी वास → डालू मोदी बाजार → नाहरपुरा → कॉलेज रोड → छत्री पुल → दो बत्ती।

इसके पश्चात रात्रि में निकलने वाली झांकियों एवं अखाड़ों को भी इसी निर्धारित मार्ग से निकाला जाएगा।

सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गणेश पंडालों से श्री गणेश जी की प्रतिमाएं चल समारोह के रूप में शामिल होंगी।

More From Author

शासकीय ITI रतलाम में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर NSUI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

​रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर: इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्पोरेट आईटी की बारीकियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories