पंचायत दर्पण पोर्टल संबंधी दक्षता विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

रतलाम। 24सितंबर ( News SSR ) जनपद पंचायत रतलाम के सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों के लिए पंचायत दर्पण पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं संबंधी एक दिवसीय दक्षता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला जिला पंचायत रतलाम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में संपन्न हुई।कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना तथा ऑनलाइन कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने के लिए मैदानी अमले की तकनीकी दक्षता बढ़ाना था।प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक अरविंद सोनगरा , सोनी एवं मॉस्टकर ट्रेनर धनश्यारम पाटीदार एवं संतोष पाटीदर द्वारा पंचायत दर्पण पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल के संचालन, ऑनलाइन प्रविष्टियों तथा नियमित अद्यतन की प्रक्रिया के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में स्वयं का स्रोत राजस्व (OSR) प्रबंधन, दृष्टि लेखांकन, परिसंपत्ति मैपिंग, निर्माण कार्य प्रबंधन एवं ऑनलाइन भुगतान सहित विभिन्न मॉड्यूल पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा ऑनलाइन प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मनीष भंवर – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत रतलाम, राहुल वाघेला – जिला कार्यक्रम प्रबंधक (RGSA), कमलेश पापरीवाल – पंचायत निरीक्षक, मांगीलाल बारोलिया – जिला समन्वयक (RGSA), सुश्री सीमा कुंवर – विकासखण्ड समन्वयक (RGSA) सहित जनपद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की पोर्टल संबंधी जिज्ञासाओं एवं व्यावहारिक समस्याओं का समाधान भी किया गया।

More From Author

पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories