52 सेकंड में हनुमान चालीसा का मंत्रोच्चारण कर कल्याणी पाटीदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

बांगरोद ( News SSR ) जिला रतलाम। बांगरोद की प्रतिभाशाली कल्याणी पाटीदार ने मात्र 52 सेकंड में हनुमान चालीसा का शुद्ध एवं प्रभावशाली मंत्रोच्चारण कर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें विश्व रिकॉर्ड धारक का प्रमाण-पत्र, स्वर्ण पदक, स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।
कल्याणी पाटीदार बचपन से ही अध्यात्म, धार्मिक स्तोत्र, संस्कृत श्लोक, भजन-संगीत एवं भारतीय संस्कृति के प्रति विशेष रुचि रखती हैं। निरंतर अभ्यास, समर्पण एवं साधना के बल पर उन्होंने हनुमान चालीसा का मात्र 52 सेकंड में प्रभावशाली एवं शुद्ध मंत्रोच्चारण कर यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है।
उनकी इस सफलता से बांगरोद, रतलाम जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है। परिजनों के अनुसार कल्याणी नियमित रूप से धार्मिक ग्रंथों एवं आध्यात्मिक साहित्य का अध्ययन करती हैं तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
कल्याणी पाटीदार की इस उपलब्धि ने युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा, धार्मिक परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा दी है। उनका कहना है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल एशिया एवं विश्व रिकॉर्ड ब्रांड एंबेसडर डॉ. दिव्या पाटीदार ने कल्याणी पाटीदार को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा कल्याणी की यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कल्याणी पाटीदार की इस अंतरराष्ट्रीय विश्व रिकॉर्ड उपलब्धि पर शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More From Author

के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार 2025 में रतलाम के 2 पुलिसकर्मी सम्मानित

महात्मा गांधी के जन्म दिवस अवसर पर स्वच्छता सेवा पर्व मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *