पति को युवती के साथ पकड़ने का मामला: होटल विवाद के बाद युवती ने ज़हर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

​रतलाम, 03 अक्टूबर( News SSR )। शहर के प्रसिद्ध प्रेसिडेंट होटल में शुक्रवार को आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई युवती ने शनिवार शाम अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। ज़हर की खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

​मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह एक महिला ने पुलिस बल के साथ जावरा की प्रेसिडेंट होटल में छापा मारकर अपने पति को उक्त युवती के साथ पकड़ा था। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ था। इसके पश्चात महिला की शिकायत पर जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाने में पति के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया गया था, जबकि युवती को सुरक्षा के लिहाज से ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेज दिया गया था।

​शनिवार सुबह परिजन युवती को वन स्टॉप सेंटर से अपने घर ले गए थे। हालांकि, शाम होते-होते युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की स्थिति फिलहाल बयान देने योग्य नहीं है। उसके होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को लेकर आक्रोश, सर्व हिंदू समाज ने सीएसपी को सौंपा ज्ञापन

25 अक्टूबर को पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् का 24वाँ ज़ोनल अधिवेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *