खेतलपुर गौशाला में श्राद्ध पक्ष नवमी पर लगा गोमाता को 11 क्विंटल का ’56 भोग’

​रंतलाम। ( News SSR ) श्राद्ध पक्ष की नवमी के पावन अवसर पर खेतलपुर स्थित गौशाला में गौसेवक परिवार द्वारा गोमाता के लिए भव्य ’56 भोग’ महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान गौसेवकों ने भक्ति भाव के साथ गोमाता का पूजन-अर्चन कर उन्हें विविध व्यंजनों और खाद्य सामग्रियों का भोग लगाया।
​आयोजन की विशेष बात यह रही कि गोमाता को अर्पित किए गए सभी 56 भोग सामग्रियों की कुल मात्रा 11 क्विंटल से भी अधिक थी। इसमें गोमाता के स्वास्थ्य और रुचि को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन शामिल किए गए थे।


​
भोग में शामिल प्रमुख सामग्रियां:

  • ​मिठाइयां एवं मिष्ठान: इमरती जलेबी ,लापसी,मोतीचूर के लड्डू , आगरे का पेठा,घेवर,फिनी,मखाने,रसभरी जलेबियां और विभिन्न प्रकार की पारंपरिक मिठाइयां।
  • ​फल एवं सब्जियां: 10 प्रकार के ताजे मौसमी फल और गोमाता की पसंदीदा हरी-भरी 10 प्रकार की  सब्जियां।
  • ​पौष्टिक आहार: उच्च गुणवत्ता वाला हरा चारा, विविध प्रकार की खल (खली) और मेवे (ड्रायफ्रूट्स)।

​गौसेवक परिवार के सदस्यों ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में गोमाता की सेवा और तृप्ति का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इसी भाव के साथ समस्त गौसेवकों ने मिलकर इतने विशाल पैमाने पर 56 भोग तैयार कर गोमाता को अर्पित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गोमाता की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

More From Author

इबादत आपकी, खिदमत हमारी — 50 जायरीन 21 दिनों के उमराह सफर पर रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *