मालवा (रतलाम) की बेटी सीए मयूरी चोरड़िया (लन्दन) को ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया

मुंबई में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘विश्व मैत्री महोत्सव’

रतलाम 22 अक्टूबर।( News SSR )महावीरायतन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘विश्व मैत्री महोत्सव’ यशवंतराव चव्हाण सभागृह, नरीमन पॉइंट, मुंबई में भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. वी. के. सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की गरिमामयी उपस्थिति में, मालवा (रतलाम) की बेटी सीए मयूरी चोरड़िया को समाज गौरव सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही में उन्हें जैन धर्म का प्रचार प्रसार करने के लिए, सभी मंत्रीगण, पदाधिकारीगण, अभिनेता गण, समाजसेवी, समाज के सभी वरिष्ठ अधिकारी और सकल जैन समाज की ओर से ग्लोबल एंबेसडर नियुक्त किया गया।

महावीरायतन फाउंडेशन के संस्थापक देवेंद्र ब्रह्मचारी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा, मैत्री और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना तथा समाज में एकता, सद्भाव और विश्वबंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

धर्मसभा में पूज्य जनसंत श्रमणोपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी मुनिवर ससंघ तथा पूज्य श्री प्रसन्नचन्द्र विजयजी महाराज उपस्थित रहे। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का भी सम्मान किया गया। ‘विश्व मैत्री महोत्सव’ ने भगवान महावीर के शाश्वत सिद्धांतों की समकालीन प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए यह संदेश दिया कि स्थायी सामाजिक एकता और विश्व शांति के लिए अहिंसा, करुणा, परस्पर सम्मान तथा मानवीय संवेदना को जीवन का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। उक्त जानकारी नीलेश बाफना ने दी।

More From Author

भूमाफिया द्वारा काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी, नगर निगम ने दो जेसीबी से सड़क निर्माण किया ध्वस्त

रेलवे अकाउंट्स एसोसिएशन का 12 वां वार्षिक अधिवेशन 20 नवंबर को दिल्ली में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories