
रतलाम। 23अक्टूबर (News SSR ) शहर के बाजार में अपने परिजनों से बिछड़कर पहुंचे लगभग 2 वर्षीय बालक को सजग नागरिकों एवं थाना माणकचौक पुलिस की मदद से सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
आज दिनांक 23.10.26 को बाजार में एक छोटा 02वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया था। इस दौरान संभव पिता श्री विनोद पिछोलिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी तेजानगर, रतलाम एवं श्रीमती सरोज पति श्री प्रभाकर गेहलोत, उम्र 54 वर्ष ने संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बालक को सुरक्षित थाना माणकचौक पहुंचाया।
थाना माणकचौक पुलिस ने बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से बालक के परिजनों का पता लगाया गया तथा आवश्यक पुष्टि के बाद बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
सजग नागरिकों की संवेदनशीलता सराहनीय–
बालक को सुरक्षित थाने पहुंचाकर उसके परिजनों से मिलाने में सहयोग करने वाले दोनों नागरिकों का प्रयास सराहनीय है। उनकी सजगता और पुलिस की तत्परता से एक छोटे बालक को शीघ्र उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका।
रतलाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर कोई बच्चा अकेला अथवा अपने परिजनों से बिछड़ा हुआ दिखाई दे, तो उसकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।