शरद पूर्णिमा पर 500 कन्याओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी

तेजा नगर के संतोषी माता मंदिर में धार्मिक आयोजन, कन्याओं का चरण पूजन कर चुनरी ओढ़ाई और उपहार देकर किया सम्मानित

रतलाम।( News SSR )। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर तेजा नगर  स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय पार्षद विजयलक्ष्मी विनोद राठौड़ परिवार की ओर से रविवार शाम कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें 500 लाडली कन्याओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सर्वमंगल, सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की गई। कन्याओं का चरण पूजन कर उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात आरती एवं प्रसादी वितरण हुआ। मंदिर समिति ने शारदीय नवरात्रि के दौरान तन-मन-धन से सहयोग एवं सेवा प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

पूर्व पार्षद विजयलक्ष्मी राठौड़ ने कहा कि सनातन धर्म में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का विशेष धार्मिक महत्व है। नन्हीं कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि कन्याओं को श्रद्धा पूर्वक भोजन कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि एवं मंगल का वास होता है।

इस अवसर पर समाजसेवी सीताबाई गणपतलाल राठौड़, भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष संदीप यादव, पार्षद अक्षय संघवी, पूर्व पार्षद नजमा इक्का बेलुत, महेश कटकानी, राजेंद्र राव, मनीष पांचाल, धर्मेंद्र खन्निवाल, राजेंद्र पोरवाल, शिवम राठौड़, उपेंद्र राठौड़, लक्ष्मीकांत राठौर, राजेश राठौर, महेश राठौर, राहुल राठौर सहित तेजा नगर संस्कृत युवा मंच के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कमल खन्निवाल ने किया तथा आभार शुभम राठौड़ ने माना। उक्त जानकारी विनोद राठौड़ ने दी।

More From Author

20 किमी पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, प्रशासन में मचा हड़कंप

रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories