मध्यप्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट: रतलाम रेंज के 04 पुलिसकर्मियों का राज्य स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता के लिए चयन

रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिले के चयनित पुलिसकर्मी भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में रतलाम रेंज का करेंगे प्रतिनिधित्व

रतलाम।( News SSR )

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट के अंतर्गत रेंज स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता के आयोजन के लिए दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में 04 सदस्यीय समिति गठित की गई थी। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, उप निरीक्षक जीवन बारिया समिति के सदस्य बनाए गए। प्र आर दिनेश जाट प्र आर लोमेश शर्मा की परीक्षा आयोजन में संसारहनीय भूमिका रही। प्रतियोगिता में रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिले के पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की।

🔹 भोपाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन–
रेंज स्तरीय प्रतियोगिता के परीक्षा परिणाम के आधार पर 04 चयनित पुलिसकर्मी भोपाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में रतलाम रेंज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

1. आरक्षक 631 मंगल कुमार — थाना कोतवाली, जिला मंदसौर।

2. आरक्षक 715 तुषार चौधरी — थाना कोतवाली, जिला मंदसौर।

3. महिला आरक्षक 901 हर्षिता परिहार — महिला थाना, जिला रतलाम।

4. आरक्षक 661 विरेन्द्रसिंह गोयल — थाना सिंगरोली, जिला नीमच।

🔹 कम्प्यूटर दक्षता को बढ़ावा देने की पहल–
कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता पुलिसकर्मियों की कम्प्यूटर संबंधी दक्षता एवं तकनीकी जागरूकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में आयोजित की गई। रेंज स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को भोपाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा रतलाम रेंज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

रतलाम रेंज पुलिस चयनित प्रतिभागियों के आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देती है।

More From Author

गांव रणायरा की रुचिका भट्ट ने पूरा किया दादाजी का सपना, अब बनेंगी डॉक्टर

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories