सफाई कर्मचारियों को दीपावली पूर्व 10 हजार रुपये एडवांस देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

आयुक्त ने मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया

वेतन भुगतान एवं बकाया एरियर की राशि खातों में जमा करने की मांग उठाई

रतलाम।( News SSR ) नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति रतलाम द्वारा नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर महापौर , नगर निगम आयुक्त एवं अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को दीपावली पर्व के पूर्व 10 हजार रुपये एडवांस राशि प्रदान करने, समय पर वेतन भुगतान करने तथा लंबे समय से लंबित बकाया एरियर की राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ दिन-रात अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए त्योहार से पूर्व 10 हजार रुपये एडवांस राशि उपलब्ध कराना आवश्यक है। साथ ही कर्मचारियों का नियमित वेतन भुगतान एवं लंबित एरियर की राशि भी शीघ्र खातों में जमा करवाई जाए।

ज्ञापन सौंपने के पश्चात संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा नगर निगम आयुक्त महोदय से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आयुक्त द्वारा समिति के सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना गया तथा उनकी समस्त मांगों को पूरा करने के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के विजय खरे पटेल, रामजी कल्याणे, संजय पेमाल, कमल शिंदे, अन्नु चनाल, यशवंत फतरोड, राकेश खण्डेगिर, नरेंद्र खरे, संतोष भाटी, संजय ढिंढोरे, वीरेंद्र नरवाले, आकाश खरे, प्रमोद चुटेले, देवा खरे, देव राज कल्याणे, करण पेमाल, अर्जुन घोसर, मनोज रानवे, अशोक पेमाल, राजेंद्र सिंह घोसर, सनी चौहान, कुणाल चौहान, अजय चौहान, दीपक लावरे, शंकर बूगले, गुलाब वेद सहित संघर्ष समिति के अनेक साथी उपस्थित रहे।

समिति ने उम्मीद जताई कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर दीपावली पर्व के पूर्व उन्हें राहत प्रदान करेगा।

More From Author

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories