सांदीपनि विद्यालय विनोबा (रतलाम) में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव संपन्न: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने मोहा मन

रतलाम।( News SSR ) सांदीपनि विद्यालय, विनोबा (रतलाम) में दो दिवसीय भव्य वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन पूर्ण उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष के वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम रही, जिसके तहत विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

पहला दिन: हायर सेकेंडरी वर्ग के नाम रहा उत्सव के पहले दिन हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने नाटक, गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत में भरत नाट्यम, कत्थक तथा मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित नाटकीय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही, संस्कृत भाषा में ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ और अंग्रेजी में प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने अपनी भाषाई पकड़ और बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पार्षद आशा राजीव रावत और जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद राठौड़ थे। मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय ने विद्यालय की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन स्कूल का आईना होते हैं।” उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और पूर्व छात्र संघ को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। मंच पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय मीणा, उपाध्यक्ष कमल पाटीदार और प्राचार्य संध्या वोरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना रावत और विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आभार उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने माना।

दूसरा दिन: प्राथमिक और माध्यमिक सत्र की अद्भुत प्रस्तुतियां
दूसरे दिन के प्रातः कालीन सत्र में प्राथमिक विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने साक्षरता और आध्यात्म पर आधारित नाटक, गीत तथा ‘वन्दे मातरम’ पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इस सत्र के मुख्य अतिथि रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, पार्षद धीरज कुंवर और वरिष्ठ पत्रकार अदिति मिश्रा थे।

मुख्य अतिथि मनोहर पोरवाल ने अपने संबोधन में सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन में शिफ्ट होने से पहले, कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप द्वारा नवीन स्कूल भवन के लिए पहुंच मार्ग उपलब्ध कराने की जानकारी साझा की। इस सत्र का संचालन राजेंद्र शर्मा ने और आभार अजय मरमट ने प्रकट किया।
दूसरे दिन के *दोपहर के सत्र में* माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ‘दांडी यात्रा’ और पूर्वोत्तर भारत  के राज्यों की समृद्ध संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

इस सत्र के मुख्य अतिथि रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पूरी गोस्वामी, विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन और पार्षद शक्ति सिंह राठौर थे। कार्यक्रम का संचालन कविता वर्मा और हर्षिता सोलंकी ने किया, तथा आभार हीना शाह ने माना।

इस पूरे दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में ‘टीम विनोबा’ के साथ मुख्य परामर्शदाता राजाराम सेकवाड़िया, सह परामर्शदाता ज्योति मंडलोई, आशीष सोलंकी और प्राध्यापक सीमा चौहान का विशेष योगदान रहा।

More From Author

चिकित्सकों की तत्परता से 15 वर्षीय बालिका की बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories