
रतलाम।( News SSR ) दिपावली बाद सनातन परम्परा अनुसार मंदिरों पर अन्नकूट का विशेष आयोजन किया जाता है। श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड रतलाम पर कल दिनांक 18 नवम्बर 26 बुधवार को दोपहर 12:15 से अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि अन्नकूट महोत्सव पर मंदिर को फूलों कि लडीयो से सजाया जाकर दोपहर 12:15 बजे भगवान श्री गणपति जी महाराज की महाआरती कर छप्पन भोग लगाया जाएगा पश्चात महाप्रसादी (अन्नकूट)का वितरण किया जाएगा मंदिर समिति के अध्यक्ष जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, पं अमित रावल मुकेश व्यास, मुकेश त्रिवेदी, अशोक मेहता, रत्ना पाल, सारिका दवे, भुवनेश सिंह राठौर, अमित सिंह देवड़ा, राहुल शर्मा, मनीष सोलंकी, आदि द्वारा सभी भक्तों और धर्म प्रेमी बहनों और भाइयों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।