दाल व्यापारियों को भारत सरकार के पोर्टल पर स्टॉक का पंजीयन एवं नियमित अपडेट करने के निर्देश

तुअर, चना, उड़द, मूंग एवं मसूर दाल के स्टॉक की प्रत्येक शुक्रवार को जानकारी अपडेट करना अनिवार्य

रतलाम 20 नवंबर ( News SSR ) जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला रतलाम ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख दालों तुअर, चना, उड़द, मूंग एवं मसूर के स्टॉक का भारत सरकार के पोर्टल https://fcainfoweb.nic.in/psp/ पर प्रकटीकरण करने तथा प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की स्थिति अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके पालन में जिले में भी सतत निगरानी रखी जा रही है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने दाल व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उससे जुड़े समस्त दाल व्यापारियों, मिलर्स, बड़ी श्रंखला के खुदरा विक्रेताओं एवं आयातकों को उक्त पोर्टल पर अपना पंजीयन कराने तथा तुअर, चना, उड़द, मूंग एवं मसूर दाल के स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से प्रत्येक शुक्रवार को अपडेट करने के लिए निर्देशित करें।

More From Author

श्रीराम फाउंडेशन की शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल, 600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी माला पहनाकर किया विशेष श्रृंगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories