न्याय के प्रति जागरूकता के लिए निकाली बाइक रैली, जिला न्यायालय से शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का बाइक रैली एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ समापन

रतलाम 20 नवंबर ( News SSR ) म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम की अध्यक्षता में दिनांक 14.11.2026 से 20.11.2026 तक संचालित न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के समापन के अवसर पर दिनांक 20.11.को प्रातः 10ः30 बजे बाईक रैली का आयोजन किया गया। उक्त बाईक रैली को प्रधान जिला न्यायाधीश महोदया द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें समस्त पैरालीगल वालेंटियर्स, एलएडीसी अधिवक्तागण एवं एनजीओ के सदस्यगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण ने बाईकों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आगे तख्ती एवं बैनर बांध रखे थे। उक्त रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर जिला न्यायालय पर समाप्त की गई।

न्यायोत्सवः के समापन के अवसर पर प्रदर्शनी
ए. डी. आर. सेंटर रतलाम में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थितजन ने प्रदर्शनी देखी, कार्यक्रम के अंत में सप्ताह भर में आयोजित कार्योक्रमों एवं मैराथन, प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश रविन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत, जिला न्यायाधीश एवं सचिव संजीव कटारे, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राकेश कुमार शर्मा, न्यायालयीन एवं कार्यालयीन कर्मचारीगण एवं अन्य उपस्थित रहे। जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी द्वारा मंच का संचालन एवं जिला न्यायाधीश/सचिव श्री संजीव कटारे द्वारा आभार माना।