
रतलाम। ( News SSR ) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रतलाम महिला इकाई द्वारा नवाचार करते हुए। रतलाम जिले की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद हस्तशिल्प और अन्य वस्तुओं को प्रदर्शित करने व उनके व्यवसाय को विस्तार देने के उद्देश्य से दीपावली हाट का आयोजन स्थानीय रोटरी हॉल में किया गया।

दीपावली हाट के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी, विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी सुभाष जैन, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कीर्ति शरण सिंह और अध्यक्ष के रूप में पूर्व रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक तांतेड उपस्थित रहे। शहर में पहली बार लगे इस हॉट में महिला उद्यमियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। और दो ही दिनों में 50 से ऊपर प्रतिभागी अपने उत्पादों के साथ में इस हाट में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और उनके सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉक्टर लीला जोशी ने महिलाओं के इस प्रयास को साराहा, समाजसेवी सुभाष जैन ने इस आयोजन को वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास बताते हुए इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने का सुझाव दिया। कीर्ति शरण सिंह ने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा किए गए इस नवाचार की सराहना की साथ ही उन्होंने इस तरह के प्रयास को संपूर्ण रतलाम जिले विशेष कर जावरा में करने का सुझाव दिया। और ऐसे आयोजनों में अपनी पूर्ण सहभागिता रखने का आश्वासन दिया। अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब रतलाम के पूर्व जिला गवर्नर अशोक तांतेड ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रतिवर्ष निरंतर आयोजित करने की सलाह दी साथ उन्होंने शहर में ऐसे हाट नियमित लगाने का सुझाव दिया। साथ ही इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों में रोटरी क्लब के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

ग्राहक पंचायत का परिचय देते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मालवा प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने कहा। ग्राहक पंचायत सदैव ग्राहक हितों की बात करता आया है और स्वदेशी वस्तुओं और स्थानीय वस्तुओं को प्रमुखता से प्रोत्साहित करते आया है। यह प्रयास भी शहर की महिला व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने की कड़ी में एक प्रयास है और आगे भी ग्राहक पंचायत इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। यह उल्लेखनीय है की इस हाट मे पुरे रतलाम जिले के सभी धर्मो और वर्गों के प्रतिभाशाली व्यवसायियों ने खाद्य पदार्थ, हस्त शिल्प, पेंटिंग्स, और कई तरह के उत्पादों को पदर्शित किया।

कार्यक्रम मे रॉयल कॉलेज रतलाम के प्रशासक डॉ उबेद अफ़ज़ल, मॉर्निंग स्टार विद्यालय की प्राचार्य करोलीन फरनानडेज़, रोटरी सदस्य रूमी कांट्रेक्टर, अर्चना झालानी उपस्थित रही, कार्यक्रम के आयोजन मे ग्राहक पंचायत सदस्य उषा व्यास, रंजना कुम्पावत, पुष्पेंद्र कुंवर, राजलक्ष्मी चंद्रावत,गीतांजलि, पूजा शर्मा, तृप्ति सिंह का विशेष सहयोग रहा, कार्यक्रम का स्वागत भाषण ग्राहक पंचायत महिला संयोजका तृप्ति सिंह ने दिया, संचालन पूजा शर्मा द्वारा किया गया,एवं आभार प्रदर्शन प्रचार प्रसार प्रमुख चेतन्य शर्मा द्वारा किया गया।