पिपलोदा थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम के अपहरण का आरोप, पुलिस ने जांच के आदेश

​रतलाम, 03 नवंबर ( News SSR )। रतलाम जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम उपरवाड़ा में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची के कथित अपहरण और पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रसूता एवं पीड़िता मां हिराबाई ने रतलाम एसपी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा है, जिस पर एसपी कार्यालय द्वारा पिपलोदा थाना प्रभारी को जांच कर 2 दिवस में प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
​
​आवेदन में आवेदिका हिराबाई (पति स्व. मांगूलाल / निवासी ग्राम उपरवाड़ा) ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2017 में मांगूलाल (निवासी ग्राम उपरवाड़ा) के साथ हुआ था। विवाह के बाद से पति द्वारा गांजा पीकर मारपीट करने और भरण-पोषण नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

​आवेदिका के अनुसार, गत 25 सितंबर 2026 को आरोपी मांगूलाल ने अत्यधिक मारपीट कर उसे और उसकी 3 वर्षीय पुत्री ‘खुशी’ को घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसी दिन जब उसकी पुत्री घर के बाहर आंगन में खेल रही थी, तभी अनावेदक भूलीबाई उर्फ भावना (पति अर्जुन निनामा, निवासी उणी) और अर्जुन (पुत्र भंवरलाल निनामा) मोटरसाइकिल पर आए और उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन बच्ची को उठाकर ले गए।

​पिपलोदा पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप
​पीड़िता का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद जब वह पिपलोदा थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गई, तो थाना प्रभारी द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखी गई और केवल यह आश्वासन दिया जाता रहा कि वे बच्ची को वापस ले आएंगे। घटना को करीब एक माह बीत जाने के बाद भी जब बच्ची का कोई पता नहीं चला, तो मां ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने उसकी मासूम बच्ची को या तो कहीं बेच दिया है या उसकी हत्या कर दी है।

​एसपी ने दिए जांच के निर्देश
​आवेदिका ने एसपी कार्यालय में गुहार लगाई है कि मामले में संलिप्त अनावेदकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी पुत्री ‘खुशी’ को सकुशल बरामद कर उसे सौंपा जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।

More From Author

रतलाम: नाबालिग बेटी के अपहरण और पुलिसकर्मी पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप, एसपी से न्याय की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories