
12वीं में लहराया परचम।
रतलाम। (न्यूज एस एस आर ) एमपी बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शास्त्री नगर, रतलाम स्थित अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
संस्थान के डायरेक्टर राकेश कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने बेहतरीन रिजल्ट देकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
संस्थान के छात्र अभिषेक पाटीदार, निवासी ग्राम हनुमंतिया, तहसील जावरा (रतलाम), ने 90.4% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वहीं संस्थान के कुल 53 विद्यार्थियों में से 42 से अधिक छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। यह परिणाम संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन को दर्शाता है।
विशेष बात यह है कि संस्थान के सभी विद्यार्थी अभ्यास इंस्टिट्यूट में रहकर NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की तैयारी भी कर रहे हैं। आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को लेकर सभी विद्यार्थियों में खासा उत्साह है और वे पूरी लगन के साथ अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं।
रिजल्ट घोषित होने के बाद संस्थान परिसर में उत्सव का माहौल रहा। डायरेक्टर, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मिलकर फूल-मालाओं, मिठाई वितरण और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर डायरेक्टर राकेश कुमावत ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि
“जिन छात्रों के किसी विषय में अनुत्तीर्ण (फेल) हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 7 मई 2026 से 25 मई 2026 तक द्वितीय बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी निराश न हों, बल्कि अभी से अपनी तैयारी शुरू करें और मई में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होकर अपने परिणाम को बेहतर बना सकते हैं।”
संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।