आदिवासी संगठनों की बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित

रामचंद्र भगोरा का किया सम्मान, शिक्षा, रोजगार और समाजहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

रतलाम। ( News SSR ) ऑल इंडिया अनुसूचित जनजाति रेलवे एम्पलाइज स्ट्रगल कमेटी, रतलाम मंडल एवं आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संगठन, रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी समाज के वरिष्ठजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक तथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामचंद्र भगोरा का सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अभय ओहरी ने की। इस अवसर पर आदिवासी समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी तथा समाज के अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ संगठनात्मक एकता भी आवश्यक है।

बैठक में रतलाम क्षेत्र के समस्त आदिवासी समाज को एकजुट होकर समाजहित एवं विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने समाज के लोगों को शासन की योजनाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।इस अवसर पर जोनल सचिव हरि नारायण मीणा, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल , कमलेश भाबर , आदिवासी एकता परिषद से रूपचंद रावत , कमल सिंह डामोर , चंदूलाल मेड़ा , मानसिंह भगोरा , बालचंद देवड़ा , नितेश (कंट्रोलर साहब), टीकाराम मीणा , पंकज , विश्वनाथ प्रताप सिंह , देवी शंकर , रविशंकर , मुकेश जी, विनोद बिलवाल सहित अनेक सामाजिक एवं कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने आदिवासी समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

More From Author

जहां वृद्धजनों का आशीर्वाद मिला, वहीं मोदी जन्मोत्सव की खुशियां खिलीं

बहुमूल्य शासकीय भूमि पर किया कब्जा, दावा निरस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *