
आलोट। ( News SSR ) पुण्योदय द्विशताब्दी चातुर्मास समिति, आलोट के तत्वावधान में आलोट से श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ (उन्हेल नागेश्वर, राजस्थान) के लिए पैदल संघ (चैत्य परिपाटी) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प.पू. पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी म.सा. के दिव्याशीष तथा धर्म दिवाकर आचार्य देव श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. व आचार्य देव श्रीमद् जय रत्न सूरीश्वर जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती प.पू. गुरुवर्या श्री चारित्रकला श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 06 की पावन निश्रा में संपन्न होगा। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को 07:00 बजे: देव वंदन एवं चातुर्मास परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित होगा। यह श्री जैन श्वेतांबर भवन से प.पू. गुरुवर्या श्री चारित्रकला श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 06 की निश्रा में दोनों मंदिर जी के दर्शन करते हुए ‘नूतन जिनालय परिसर’, जयंत ऑर्किड कॉलोनी पहुंचेगा।
जहा प्रातः 09:30 बजे से बहुमान, देववंदन एवं प्रवचन होंगे। कार्यक्रम पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन रखा गया है। इसी तरह 25 नवंबर अगहन कृष्ण पक्ष एकम को
प्रातः 06:00 बजे: पैदल संघ यात्रा जयंत ऑर्किड से श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ, उन्हेल नागेश्वर (राज.) के लिए प्रस्थान करेगी प्रातः 08:30 बजे नवकारसी आयोजित होगी। प्रातः 09:30 बजे: चैत्य वंदन होगा प्रातः 10:30 बजे: महिला परिषद द्वारा संघ पूजा और चातुर्मास समिति द्वारा प्रभावना की जाएगी।
आयोजक व अन्य जानकारी: इस धार्मिक आयोजन के निवेदक श्री सौधर्म वृहत्तपोगच्छीय जैन श्वेतांबर त्रिस्तुतिक श्रीसंघ एवं पुण्योदय द्विशताब्दी चातुर्मास समिति, आलोट के मार्गदर्शन में किया जाएगा आयोजको के अनुसार, कार्यक्रम के पश्चात आलोट वापसी के लिए श्री नागेश्वर तीर्थ से वाहन सुविधा प्रातः 11:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।