प्रवचन प्रभाविका श्री सुमनप्रभाजी का जन्म दिवस तप, त्याग एवं एकासन तपस्या के साथ मना

श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा ने बताया कोमलता, सुगंध औ सुंदरता का पर्याय

रतलाम, 23 नवंबर।( News SSR ) मोहन टाकीज स्थित श्री सौभाग्य प्रकाश दरबार में श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा के पावन सानिध्य में सोमवार को प्रवचन प्रभाविका श्री सुमनप्रभाजी का जन्म दिवस तप, त्याग एवं एकासन तपस्या के साथ मना। इस मौके पर गुणानुवाद सभा हुई, जिसमें प्रवर्तकश्री ने सुमनप्रभाजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कोमलता, सुगंध औ सुंदरता का पर्याय बताया।
मालव केसरी पूज्य गुरुदेव सौभाग्यमल जी मसा के सुशिष्य रत्नपुरी के रत्न, प्रवर्तक श्री ने कहा कि महासती सुमनप्रभा जी का जीवन तप, त्याग और साधनामय रहा है। इन्होंने संयम धारण कर पात्रता जगाई और गुरू के आशीर्वाद से अपनी पात्रता से बहुत कुछ पाया हैं। इनका नाम सुमन है, लेकिन इनमें कोमलता, सुंगध और सुंदरता की त्रिवेणी समाहित है। इनकी पात्रता निरंतर बढती रहे और उससे ये सदा आगे बढते रहे। प्रवर्तकश्री ने महासतीजी के स्वस्थ मस्त और सदैव प्रसन्न रहने की कामना की।
उन्होंने कहा कि जीव सदैव संसार में जन्म, जीवन और मृत्यु के बीच यात्रा करता है। जीवन जन्म और मृत्यु के बीच में होता है। किसी का छोटा तो किसी का बडा जीवन होता है, लेकिन ये मायने नही रखता अपितु ये मायने रखता है कि जीवन को कैसे जीया। साधकों का जीवन हमेशा उपर रहता है। जैन साधक तो संवरयुक्त, विवेक पूर्वक और उपशम पूर्वक जीवन जीया करते है। आत्म भाव में रहने वाले साधक को गुरू की प्रेरणा मिलती  है और उससे उनका जीवन निखर जाता है। महासती सुमनप्रभाजी मसा का जीवन सबकों यही प्रेरणा देने वाला है।
सभा को प्रवचन प्रभाविका श्री सुमनप्रभाजी मसा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व चातुर्मास समिति की और से प्रकाश मूणत, यशवंत बाफना मेघनगर, महेश कटकानी, अशोक चतुर, चंदा मूणत पूना, खुश्बु सुराणा जलगांव सहित डुंगला श्री संघ और नासिक श्री संघ के प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए। राकेश छाजेड और उनकी पुत्री शिल्पी छाजेड ने 8 उपवास की तपस्या के प्रत्याख्यान लिए। इस मौके पर जलगांव, पूना, नासिक, सूरत, मेघनगर, बदनावर, खाचरौद, धार, इंदौर और उज्जैन सहित देश-प्रदेश के अनेक स्थानों के गुरूभक्तों ने प्रवर्तकश्री के दर्शन वंदन के लिए आशीर्वाद लिया। धर्मसभा का संचालन आयुष गंग ने किया।
समारोह के अंत में प्रभावना का वितरण डीपीके कटारिया परिवार, निर्मल कुमार हीरालाल मूणत परिवार एवं विनीत कुमार यशवंत कुमार रणजीत सिंह बाफना परिवार मेघनगर ने किया। इससे पूर्व जाप की प्रभावना वीर माता-पिता अरूण कुमार चौरडिया कांतिलाल इंदरमलजी  चौरडिया  परिवार, आनंदीलाल, मनीष,संजय मूणत परिवार, कमलाबाई दीपचंद गांधी एवं प्रेमलता मूलचंद चोपडा परिवार की और से वितरीत की गई। इस दौरान सेवाभावी श्री दर्शन मुनिजी मसा, महासती श्री चंदनबालाजी मसा, महासती श्री कल्पनाजी मसा मंचासीन रहे। श्री धर्मदास जैन श्री संघ के सदस्यगण, श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट, श्री सौभाग्य तीर्थ ट्रस्ट, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश युवक मंडल, श्री सौभाग्य जैन महिला मंडल, श्री सौभाग्य अणु बहु मंडल एवं श्री सौभाग्य प्रकाश बालक-बालिका मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे।

चातुर्मासिक कृतज्ञता समारोह का आयोजन

श्रमण संघीय प्रवर्तक पूज्य श्री प्रकाश मुनिजी मसा की निश्रा में 24 नवंबर को वर्षावास की पूर्णता पर चातुर्मासिक कृतज्ञता समारोह का आयोजन होगा। इसमें श्रावक-श्राविकाएं चार महीनों में प्रवर्तकश्री से मिले अनुभवों को व्यक्त करेंगे। समारोह के बाद अगले दिन श्री सौभाग्य प्रकाश दरबार में 25 नवंबर को सुबह 7.30 से 8.15 बजे तक नवकारसी होगी, इसके बाद 8.31 बजे प्रवर्तकश्री का मंगलमय विहार होगा। विहार यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। चातुर्मास आयोजन समिति के अध्यक्ष पारसमल वोरा, उपाध्यक्ष इंदरमल चोपडा, महामंत्री संदीप चैरडिया, कोषाध्यक्ष मुकेश चैरडिया एवं भंवरलाल पुंगलिया ने सभी कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

More From Author

आलोट से श्री नागेश्वर तीर्थ के लिए पैदल संघ रवाना होगा, चातुर्मास परिवर्तन व विविध धार्मिक आयोजन 24 व 25 नवंबर को

यूनियन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती अवस्थी का किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories