आलोट से सैकड़ों कार्यकर्ता आज शुक्रवार को सैलाना पहुंचकर करेंगे स्व. प्रभुदयाल गेहलोत को नमन, जन्म जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह में होंगे शामिल

आलोट। ( News SSR) मालवा के गांधी और सैलाना क्षेत्र के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व मंत्री एवं विधायक स्व. श्री प्रभुदयाल जी गेहलोत सा. की जन्म जयंती और दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन आज शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को जैन धर्मशाला, सैलाना में दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। इस गरिमामयी आयोजन को लेकर आलोट क्षेत्र के कांग्रेस परिवार में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलोट से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी, मंडलम अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और समस्त सदस्यगण इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में सैलाना रवाना होंगे। आलोट से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शुक्रवार को सैलाना पहुंचकर स्व. प्रभुदयाल जी गेहलोत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और जन्म जयंती सह दीपावली मिलन समारोह में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कांतिलाल भूरिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद, रतलाम करेंगे
इस आयोजन को।लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम शहर अध्यक्ष अशोक पांचाल एव हर्षविजय गेहलोत अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी से इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई है। मुख्य कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का भी आयोजन रखा गया है।

More From Author

दीपावली पूर्व वेतन भुगतान करने पर निगमायुक्त अनिल भाना का किया पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान

सड़क पर कचरा फेंकने से रोका तो 70 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories