दीपावली पूर्व वेतन भुगतान करने पर निगमायुक्त अनिल भाना का किया पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान

रतलाम। ( News SSR ) दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों को त्योहार से पूर्व वेतन का भुगतान किए जाने पर निगमायुक्त श्री अनिल भाना का कर्मचारी संघ की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम कर्मचारी भारतीय श्रमिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती फूलकुंवर प्रिय एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों द्वारा निगमायुक्त श्री अनिल भाना को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पूर्व वेतन भुगतान होने से निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को काफी राहत मिली है। समय पर वेतन मिलने से कर्मचारी अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक दीपावली का पर्व मना सकेंगे।

इस सराहनीय पहल के लिए कर्मचारी संघ ने निगमायुक्त श्री अनिल भाना का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

More From Author

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

आलोट से सैकड़ों कार्यकर्ता आज शुक्रवार को सैलाना पहुंचकर करेंगे स्व. प्रभुदयाल गेहलोत को नमन, जन्म जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह में होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories