
रतलाम 8 मई । ( News SSR ) वार्ड 6 इन्द्रलोक नगर पष्चिम स्थित नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, पार्षद परमानन्द योगी, क्षेत्रिय पार्षद रत्नदीपसिंह राठौर व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि इन्द्रलोक नगर पश्चिम स्थित नाले का पक्का निर्माण 10 लाख की राशि से किया जायेगा। कार्य पुरा होने के बाद क्षेत्र स्वच्छ-सुन्दर व विकसित दिखाई देगा।

उन्होने कहा कि नगर व नागरिकों के हित में निगम परिषद अपना कार्य तो कर ही रही है नागरिको का भी कर्तव्य है कि वे अपने शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु अपने घर, दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डालें।

भूमि पूजन के अवसर पर नरवरसिंह राणावत, लोकेन्द्रसिंह, पुष्पेन्द्रसिंह, शुभेन्द्र गुर्जर, श्रेयश छाजेड़, विशाल जैन, मांगीलाल मीणा, तिवारी जी सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।महापौर प्रहलाद पटेल ने किया हनुमान ताल का निरीक्षणसौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार हेतु दिये आवश्यक निर्देश