
रतलाम 8 मई । ( News SSR )
4.82 करोड़ की लागत से हनुमान ताल सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी व राकेश मिश्रा के साथ कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितो को दिये।


निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि पूजा-अर्चना हेतु आचमन हेतु 100 बाय 100 का धार्मिक घाट का निर्माण कराया जाये साथ ही हनुमान ताल द्वारा के समीप पूजन सामग्री विसर्जन हेतु गंगा कुंड का निर्माण कराये जाने के साथ ही राम सेतु (निर्माणाधीन मार्ग) की लम्बाई को 100 से 150 मीटर और बढ़ाया जाये ताकि नागरिकों को प्रातः एवं सांयकाल विचरण करने में सुविधा हो सकें।
महापौर प्रहलाद पटेल ने घाट व पाथ वे का नामांकरण गंगा कुंड व श्री रामसेतु किये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश उपयंत्री ब्रजेश कुश्वाह को दिये।


इसके अलावा महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि राम सेतु (निर्माणाधीन मार्ग) के दूसरी ओर घने छायादार वृक्षों के पौधो का रोपण किया जाये ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं हरा-भरा पर्यावरण मिले व नगर का स्वच्छ रतलाम-हरित रतलाम का सपना साकार हो सके।
4.82 करोड़ की लागत से सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार के तहत हनुमान ताल में बोल्डर पिचिंग, टो-वाल, रेलिंग, पाथ-वे इको फ्रेंडली डी-सिल्टिंग, सीवरेज का पानी तालाब में ना मिलने की व्यवस्था, पानी की निकासी स्थानों की मरम्मत का कार्य किया जायेगा।