एकलव्य आवासीय विद्यालय में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत

​परीक्षा के दौरान मिली थी नकल की पर्ची, कॉपी हुई थी जब्त

​रतलाम,15 सितंबर( News SSR )। स्थानीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रा हॉस्टल में मंगलवार को 12वीं की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर एवं हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवास जिले के मेवाड़ पंथ की निवासी वर्षा (पिता टीकाराम सोलंकी) कक्षा 12वीं (कला संकाय) की छात्रा थी। मंगलवार को परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका ने उसके पास से नकल की पर्ची पकड़ी और मामले की जानकारी अधिकारियों को देकर उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली। इस कार्रवाई के बाद से ही छात्रा के तनाव में होने की बात सामने आ रही है।

​कमरे में गंभीर अवस्था में मिली
परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वर्षा की रूममेट्स लक्षिता और प्रतिभा कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने उसे गंभीर अवस्था में पाया। उन्होंने तुरंत हॉस्टल वार्डन को सूचित किया, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन, हॉस्टल स्टाफ और छात्राओं से पूछताछ की है। विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल ने बताया कि छात्रा पर पढ़ाई का दबाव था और परीक्षा में पर्ची मिलने की सूचना शिक्षक ने दी थी।

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

More From Author

बर्बरता की शिकायत लेकर SP दफ्तर पहुंचे पीड़ित के परिजन

रतलाम पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, करीब 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *